उद्धव-राज में हो गई डील, मगर एकनाथ शिंद-भाजपा में नई रार, क्या टूट जाएगा महायुति?

BMC Chunav: मुंबई बीएमसी चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. एकनाथ शिंदे ने बीजेपी से 105 सीटें मांगी है जबकि भाजपा केवल 60 से 70 सीटें देने को तैयार है. वहीं दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी में डील डन हो गया है. हालांकि इस डील से कांग्रेस को बाहर कर दिया गया है.

BMC Chunav: मुंबई में बीएमसी चुनावों को लेकर महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधनों में खींचतान चरम पर है. एक तरफ शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीजेपी से 105 सीटों की डिमांड की है. बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं. वहीं बीजेपी ने अपने सहयोगी को केवल 60 से 70 सीटें ऑफर की हैं. सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई बैठक में शिंदे ने ट्रिपल डिजिट की मांग रखते हुए तर्क दिया कि उनके पास 60 पूर्व सेना पार्षद हैं और मराठीबहुल इलाकों में शिवसेना (यूबीटी)-एमएनएस गठबंधन से मुकाबला करने के लिए ज्यादा सीटें जरूरी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में महायुति में सीट बंटवारा फाइनल हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!