Bangladesh News: बांग्लादेश में दो मौतें आजकल चर्चा में है. एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास और दूसरा उस्मान हादी. एक को भीड़ ने मारा तो दूसरे को अज्ञात ने गोली मार दी. मगर बात जब दोनों परिवारों को सांत्वना देने की आई तो मोहम्मद यूनुस ने अपना दोगलापन दिखा दिया. जी हां, हाल के दिनों में दो हत्याओं ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की दोहरी नीति को उजागर कर दिया है. चलिए जानते हैं कैसे.impact short iconख़बरें फटाफटगूगल परNews18 चुनें
Bangladesh News: मोहम्मद यूनुस को भले नोबेल का शांति मिला हो, मगर उनकी हरकतें कट्टरपंथी हैं. वह बांग्लादेश को कट्टरपंथ के रास्ते पर ले जा रहे हैं. वह बांग्लादेश को खिलाफत राष्ट्र बनाना चाहते हैं. हिंदुओं पर जुल्म कर यूनुस बांग्लादेश में जिहादियों की फौज खड़ी कर रहे हैं. आज उसका नतीजा बांग्लादेश भुगत रहा है. बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है. मोहम्मद यूनुस की फैलाई इस चिंगारी में केवल हिंदू ही नहीं, मुसलमान भी जल रहे हैं. यही कारण है कि हाल के दिनों में बांग्लादेश में दो कत्लेआम हुए. एक हिंदू लड़के दीपू चंद्र दास को भीड़ ने मारा तो दूसरा उस्मान हादी की हत्या हो गई. अब बांग्लादेश से ही आई दो तस्वीरों से देखकर समझ आता है कि मोहम्मद यूनुस हिंदुओं के प्रति किस तरह नफरत से भरे हैं.
