मेरा पति बनने के लिए धन्यवाद …शादी की पहली सालगिरह पर पीवी सिंधु ने किया प्यारा सा पोस्ट

pv sindhu special message for husband: भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने पति वेंकट दत्ता साई संग शादी की पहली सालगिरह पर खास पोस्ट साझा किया. उदयपुर में पारंपरिक रीति से शादी हुई थी. उन्होंने लिखा, मेरा पति बनने के लिए धन्यवाद. मेरा सबसे अच्छा दोस्त बनने के लिए धन्यवाद. मेरी सबसे बड़ी खुशकिस्मती बनने के लिए धन्यवाद. मेरी जिंदगी के प्यार को पहली सालगिरह मुबारक

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपने पति व्यवसायी वेंकट दत्ता साई के साथ शादी के एक साल होने पर खास पोस्ट किया है. पिछले साल 22 दिसंबर को दोनों ने शादी के सात फेरे लिए और जीवन के नए सफर की शुरुआत की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!