इनको दिखाना बंद करो, फिर औकात पता चल जाएगी’, हिंदुस्तानी भाऊ का जया बच्चन पर तीखा हमला, पैपराजी का किया सपोर्ट

हिंदुस्तानी भाऊ ने एक इवेंट के दौरान हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन के पैपराजी को लेकर दिए गए बयान पर तीखा हमला बोला हैं. उन्होंने जया के ‘गंदे कपड़े’ वाले कमेंट को अपमानजनक बताते हुए पैपराजी का खुलकर समर्थन किया. भाऊ ने कहा कि जिन लोगों से इज्जत न मिले, उनके पीछे भागने की जरूरत नहीं है और पैपराजी की मेहनत की वजह से ही कई सितारे चर्चा में रहते हैं.

नई दिल्ली. हिंदुस्तानी भाऊ ने बॉलीवुड और सोशल मीडिया में एक बार फिर हलचल मचा दी है. हाल ही में उन्होंने जया बच्चन के उस बयान पर कटाक्ष किया, जिसमें जया बच्चन पैपराजी कल्चर और उनके कपड़ों पर कॉमेंट किया था. बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूबर के रूप में मशहूर विकास जयराम फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ अब इस मामले पर खुलकर सामने आए हैं. मुंबई में एक इवेंट में भाऊ ने जया बच्चन के ‘गंदे पैंट’ वाले कमेंट पर तीखी प्रतिक्रिया दी और पैपराजी के समर्थन में कड़ा बयान दिया. जो अब वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!