Bollywood Blockbuster Movie : बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की धूम जारी है. फिल्म ₹845 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म ने विक्की कौशल स्टारर छावा को पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर ऋषभ शेट्टी की कांतारा को भी जल्द ही पीछे छोड़ने वाली है. फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत के किरदार में छाए हुए हैं. वैसे भी बॉलीवुड में गैंगस्टर बेस्ड मूवी का चलन नया नहीं है. मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन की रियल लाइफ पर भी कई फिल्में बन चुकी हैं. कई अंडरवर्ल्ड तो फिल्मों में पैसे भी लगाते थे. 24 साल के अंतराल में रियल-लाइफ गैंगस्टर के पैसों से बॉलीवुड में दो फिल्में बनाई गईं. इनमें से एक ब्लॉकबस्टर निकली जबकि दूसरी सुपरफ्लॉप साबित हुई थी. ये फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं…..
बॉलीवुड में गैंगस्टर की रियल-लाइफ से इंस्प्यार्ड होकर कई मूवी बन चुकी हैं. 1975 की दीवार मूवी में अमिताभ बच्चन का रोल मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान से इंस्पायर्ड था. कई गैंगस्टर ने फिल्मों में पैसे भी लगाए. मुंबई के तीन-चार अंडरवर्ल्ड के पैसों की मदद से 24 साल के अंतराल में दो फिल्में बनाई गईं. एक फिल्म में तो पाकिस्तान के दो गाने भी डाले गए थे. एक मूवी ब्लॉकबस्टर रही वहीं दूसरी फिल्म सुपरफ्लॉप रही. एक फिल्म तो बॉलीवुड के एक मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने बनाई थी. ये फिल्में थीं : बॉबी और सनम. आइये जानते हैं इन फिल्मों से जुड़े कई दिलचस्प फैक्ट्स
