Thave Durga Temple Theft News : बिहार के प्रमुख सिद्धपीठों में शामिल थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी के पांच दिन बीत जाने के बावजूद गोपालगंज पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. मंदिर के गर्भगृह से माता भवानी के सोने के मुकुट, हार और छतरी की चोरी ने न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोरा है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
20डीआईजी पहुंचे, एसपी पहुंचे… मगर सीसीटीवी में दिखे चोर अब भी गायब, थावे मंदिर चोरी में जांच की दिशा धुंधली! पुलिस पर उठ रहे सवालReported by:govind kumarDec 22, 2025, 14:28Thave Durga Temple Theft News : बिहार के प्रमुख सिद्धपीठों में शामिल थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी के पांच दिन बीत जाने के बावजूद गोपालगंज पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. मंदिर के गर्भगृह से माता भवानी के सोने के मुकुट, हार और छतरी की चोरी ने न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोरा है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.ख़बरें फटाफट+ Follow usOn GoogleADVERTISEMENTगोपालगंज. बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुए चोरी कांड में पांच दिनों बाद भी गोपालगंज पुलिस के हाथ खाली हैं. चोरी कांड में एसआईटी की पांच टीमें यूपी-बिहार के 17 ठिकानों पर छापेमारी किया, जिसमें 35 लोगों को डिटेन किया गया है. इन सभी लोगों से पूछताछ करने के बाद चोरी कांड में ठोस साबूत नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया है. यूपी-बिहार में छापेमारी करने गयी एसआईटी की टीम भी खाली हाथ लौट आई है. सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार वर्मा और एसपी अवधेश दीक्षित दो बार मंदिर पहुंचकर जांच कर चुके हैं, लेकिन चोरों के बारे में ठोस सुराग नहीं मिल सका. बता दें कि 17 दिसंबर को मंदिर में गर्भगृह से माता की सोने की मुकुट, सोने की छतरी, सोने की हार चोरी कर ली गयी. सीसीटीवी में कैद दो चोरों की तस्वीर सामने आने के बाद गोपालगंज पुलिस ने एक लाख का ईनाम भी रखा है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है.थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में गोपालगंज पुलिस, एसआईटी और वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे, लेकिन चोरों का सुराग अब तक नहीं मिला है.यूपी-बिहार में छापेमारी, 35 लोग डिटेनचोरी कांड के खुलासे के लिए एसआईटी की पांच टीमों सहित कुल 12 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है. इन टीमों ने यूपी और बिहार के 17 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान करीब 35 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन किसी के खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिलने पर सभी को छोड़ दिया गया. यूपी-बिहार में छापेमारी के लिए गई एसआईटी की टीमें भी अब तक खाली हाथ लौट आई हैं.वरिष्ठ अधिकारियों की दो बार मंदिर में जांचमामले की गंभीरता को देखते हुए सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार वर्मा और गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित अब तक दो बार थावे दुर्गा मंदिर पहुंचकर जांच कर चुके हैं. अधिकारियों ने मंदिर परिसर, गर्भगृह, लॉकर रूम और आसपास के इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन चोरों के बारे में कोई निर्णायक सुराग हाथ नहीं लग सका है.
