Bangladesh Violence: बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि यूनुस के लिए एक और नया सिरदर्द आ गया है. बांग्लादेश में NCP के एक नेता के सिर में गोली मार दी गई है. हमलावरों ने ठीक उसी स्टाइल में ऐटक किया, जैसा उस्मान हादी पर हुआ था. उसे भी सिर में गोली मारी गई थी.
बांग्लादेश में इंकलाब मंच के प्रवक्ता और छात्र नेता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या से उपजी हिंसा अभी थमी भी नहीं थी कि देश एक बार फिर दहल उठा है. सोमवार को नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के खुलना डिविजनल प्रमुख और पार्टी के केंद्रीय आयोजक मोतालेब सिकदार को भी सिर में गोली मार दी गई है. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब पूरा देश पहले से ही राजनीतिक तनाव, सड़क पर हिंसा और संस्थागत अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. एक के बाद एक नेताओं पर हमले ने अंतरिम सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
