भारत में टैक्स जांच का दायरा अब डिजिटल दुनिया तक बढ़ने जा रहा है. 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए इनकम टैक्स कानून के तहत आयकर विभाग को बैंक अकाउंट, ईमेल और सोशल मीडिया तक पहुंच मिल सकेगी. सरकार इसे टैक्स चोरी रोकने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, लेकिन इसे लेकर प्राइवेसी पर सवाल भी उठ रहे हैं.
नई दिल्ली. भारत में टैक्स जांच का तरीका जल्द ही पूरी तरह बदलने वाला है. 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले प्रस्तावित इनकम टैक्स बिल 2025 के तहत आयकर विभाग डिजिटल दुनिया में भी जांच कर सकेगा. इसका मतलब है कि अब सिर्फ घर, ऑफिस या लॉकर ही नहीं, बल्कि बैंक अकाउंट, ईमेल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में आ सकते हैं. सरकार इसे डिजिटल युग की जरूरत बता रही है, जबकि आम करदाताओं के मन में इसे लेकर कई सवाल भी हैं.
