महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं. पुणे से लेकर मुंबई तक के सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि चाचा-भतीजे यानी शरद पवार और अजित पवार फिर से एक साथ आ सकते हैं.
रविंद्र माने
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की आहट है. पुणे से लेकर मुंबई तक राजनीतिक गलियारों में यह खबर आग की तरह फैल गई है कि चाचा-भतीजे यानी शरद पवार और अजित पवार फिर से एक होने जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से एनसीपी के दोनों गुटों के एक साथ आने की चर्चा लगातार चल रही थी. पहले कहा जा रहा था कि नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों के मद्देनजर शरद पवार और अजित पवार एक साथ आएंगे. हालांकि, उस वक्त एनसीपी के दोनों गुटों के एक साथ आने का मौका नहीं बन पाया. लेकिन अब पुख्ता खबर आई है कि आगामी नगर निगम चुनावों से पहले एनसीपी के दोनों गुट एक साथ आ सकते हैं.
