विराट कोहली को संत प्रेमानंद ने सुनाया हनुमान-रावण का संवाद, अब हो रहा वायरल, आप भी सुने

Mathura Latest News: यूपी के मथुरा-वृंदावन में आज सुबह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पहुंचे. जहां वह संत प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम गए. संत ने उन्हें आशीर्वा दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें पहले भी विराट-अनुष्का संत से मिलने आ चुके हैं.

मथुरा: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह वृन्दावन की परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज पहुंचे. जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मुलाकात के दौरान संत प्रेमानंद ने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिये. गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और खूब नाम जप कीजिए, जीवन को उन्नतिसील बनाना है. जब तक भगवान न मिल जाए,जब तक हमारी यात्रा रुकनी नही चाहिए, लौकिक अलौकिक सब क्षेत्रों को पार करते हैं. जिसके हम असली में हैं एक बार भर नेत्र उसको तो देखें, अनंत जन्म व्यतीत हो गए इसी माया में भ्रमित होते हुए, एक बार उसको तो देखें जिसने हमें प्रकट किया है.

संत प्रेमानंद महाराज ने क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को रामायण काल की एक कहानी सुनाई. संत ने कहा हनुमान जी महाराज रावण से बोले कि तेरे पास सबकुछ है लेकिन विवेक नहीं, जिनके द्वारा तुझे सबकुछ मिला है उन्हीं की पत्नी का अपहरण करके तू सुख चाहता है. हजारों शंकर, हजारों विष्णु मिल जाए, तो भी तुझे भगवान राम से द्रोह करने के कारण रक्षा नहीं कर पाएंगे. संत प्रेमानंद रामायण से जुड़ी और भी कथाएं विराट कोहली को सुनाते हैं, जिसे सुन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और वो बेहद खुश नजर आते हैं.
अभी हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन दे क्रिकेट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीनों मैचों में दो शतक और एक नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत को शृंखला जीतने में अहम भूमिका निभाई थी. जिसके करीब दो सप्ताह बाद मंगलवार को वह संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे. विराट कोहली के वृन्दावन आने की सूचना प्रशंसकों को मिली, जिसके बाद आश्रम के बाहर भारी भीड़ जुट गई. प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए.

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/mathura-virat-kohlisaint-premanand-maharaj-video-viral-anushka-sharma-vrindavan-9968398.html?utm_source=copy_share&utm_medium=clipboard&utm_campaign=clipnshare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!