आनंद विहार से भुवनेश्‍वर, पुरी जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इंटरलाकिंग के काम के चलते दिल्ली से ओडिशा की ओर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इसमें आनंद विहार टर्मिनल और पुरी के बीच चलने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए पहले से योजना बनानी चाहिए.

नई दिल्ली. इंटरलाकिंग के काम के चलते दिल्ली से ओडिशा की ओर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इसमें आनंद विहार टर्मिनल और पुरी के बीच चलने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए पहले से योजना बनानी चाहिए. भारतीय रेलवे ने इनका शेड्यूल जारी कर दिया है.

उत्‍तर रेलवे के प्रयागराज डिवीजन गाड़ी संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस को 21 और 23 दिसंबर को आनंद विहार से 180 मिनट (3 घंटे) देरी से चलाया जाएगा.  वहीं 26 दिसंबर को यह ट्रेन 90 मिनट देरी से रवाना होगी.  इसी रूट की वापसी ट्रेन गाड़ी संख्या 12815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 24 दिसंबर 2025 को पुरी से 300 मिनट (5 घंटे) देरी से चलेगी.राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित हैं. गाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 22 दिसंबर को भुवनेश्वर से 240 मिनट (4 घंटे) देरी से रवाना होगी. गाड़ी संख्या 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 22 दिसंबर को नई दिल्ली से 60 मिनट देरी से चलेगी. गाड़ी संख्या 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 24 दिसंबर को 240 मिनट और 28 दिसंबर को 120 मिनट देरी से भुवनेश्वर से रवाना होगी. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें. जिससे परेशानी से बचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!