राणा बलाचौरिया को किसने मारी गोली? क्या है हत्या की असल वजह? पंजाब पुलिस ने सब बताया

Rana Balachauria Murder Case: पंजाब के मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो शूटरों की पहचान कर ली है और इस हत्या का असल मकसद भी साफ कर दिया है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

पंजाब के मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुए मशहूर कबड्डी खिलाड़ी दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बलाचौरिया की हत्या के पीछे कुख्यात लक्की पटियाल गैंग का हाथ बताया जा रहा है. यह गैंग विदेश में बैठा गैंगस्टर लक्की पटियाल चलाता है और इसका सीधा संबंध बंबीहा गैंग से जोड़ा गया है.

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने के लिए तीन शूटर मौके पर पहुंचे थे. एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि हमलावर फैन बनकर टूर्नामेंट में आए थे. उन्होंने राणा बलाचौरिया के साथ सेल्फी लेने का बहाना बनाया और जैसे ही मौका मिला, बेहद नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि गोली पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई, जो पीछे से सिर में लगी और मुंह के रास्ते बाहर निकल गई. गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाने से पहले ही राणा की मौत हो चुकी थी.किसने की बलाचौरिया की हत्या?इस हत्याकांड में अमृतसर के दो शूटरों की पहचान कर ली गई है. पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वालों में आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और करण पाठक शामिल हैं, दोनों अमृतसर के रहने वाले हैं. तीसरे शूटर के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं, लेकिन जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए फिलहाल उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!