IndiGo Flight News: इंडिगो फ्लाइट संकट ने देश को झकझोर कर रख दिया है. एयरलाइंस की तरफ से सटीक जानकारी ना मिलने की वजह से एयरपोर्ट पर लोगों का हुजूम बढ़ता जा रहा है. लोगों की भीड़ में, फ्लाइट के अनिश्चितकालीन देरी और एवज में कोई सर्विस ना मिलने पर, बेबसी दिख रही है. देश कई एयरपोर्ट से ऐसी तस्वीरें आ रही हैं, जो किसी के भी दिल को झकझोर कर रख दे.
Airport Caos after IndiGo Cancellation: इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन, बढ़ते फेयर और गंतव्य तक पहुंचने की जुगत में जुटे बेबस चेहरों से देश के कई एयरपोर्ट भरे पड़े हैं. चार दिन से जारी इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला जारी है. शनिवार को सुबह 10 बजे के डेटा के अनुसार, अब तक केवल आज 109 फ्लाइट कैंसिल हो चुके हैं. देश के कई एयरपोर्ट पर हाताशा-निराशा, बेबसी और आंसू से भरी आंखों के साथ फ्रस्ट्रेशन में एयरलाइंस के कर्मचारियों से लड़ाई के दृश्य देखने को मिल रहे. वहीं, खुले तौर पर माफी के बाद एयरलाइन ने जोर देकर कहा कि वह ऑपरेशन को स्थिर करने का प्रयास कर रही है. ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री घंटों इंतजार करने के बाद एयरलाइन काउंटर पर चढ़ गया और स्पष्टीकरण के लिए चिल्लाने लगा.
