इंडिगो की देशभर में फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मेधा और संगम अपनी ही रिसेप्शन पार्टी में नहीं पहुंच सके. दोनों भुवनेश्वर में फंस गए, जबकि हुब्बाली में 600 मेहमान इकट्ठा थे. परिवार ने रिसेप्शन वीडियो कॉल पर कराया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने ऑनलाइन शामिल होकर मेहमानों से मुलाकात की.
कर्नाटक के हुब्बाली में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी. यहां एक शादी की रिसेप्शन पार्टी मेहमानो से भरी हुई थी, स्टेज सज चुका था, लेकिन दूल्हा-दुल्हन वहां पहुचे ही नही. वजह बनी इंडिगो की देशभर में हुई अचानक फ्लाइट कैंसिलेशन.
20इंडिगो की उड़ानो ने रोका सफर, दूल्हा-दुल्हन को अपनी ही रिसेप्शन पार्टी ऑनलाइन अटेंड करनी पड़ीEdited by:Shikhar ShuklaDec 05, 2025, 15:22इंडिगो की देशभर में फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मेधा और संगम अपनी ही रिसेप्शन पार्टी में नहीं पहुंच सके. दोनों भुवनेश्वर में फंस गए, जबकि हुब्बाली में 600 मेहमान इकट्ठा थे. परिवार ने रिसेप्शन वीडियो कॉल पर कराया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने ऑनलाइन शामिल होकर मेहमानों से मुलाकात की.ख़बरें फटाफटperfGogleBtn+ Follow usOn GoogleAdvertisementकर्नाटक के हुब्बाली में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी. यहां एक शादी की रिसेप्शन पार्टी मेहमानो से भरी हुई थी, स्टेज सज चुका था, लेकिन दूल्हा-दुल्हन वहां पहुचे ही नही. वजह बनी इंडिगो की देशभर में हुई अचानक फ्लाइट कैंसिलेशन.इंडिगो की फ्लाइट रद्द, दूल्हा-दुल्हन को अपना रिसेप्शन ऑनलाइन अटेंड करना पड़ाफ्लाइट कैंसिल होने के कारण दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन पार्टी में नहीं पहुंच पाए.शादी भुवनेश्वर में, रिसेप्शन हुब्बाली मेंमेधा क्षीरसागर (हुब्बाली) और संगम दास (भुवनेश्वर) दोनों बेंगलुरु में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. 23 नवंबर को इनकी शादी भुवनेश्वर में हुई थी. इसके बाद परिवार ने तय किया था कि रिसेप्शन मेधा के शहर हुब्बाली में किया जाएगा. तारीख भी पहले से फाइनल थी और गुजरात भवन में पूरी तैयारी कर ली गई थी. मेहमानो की लिस्ट से लेकर स्टेज डेकोरेशन तक सब सेट था.फ्लाइट की देरी और फिर अचानक कैंसिलेशनजोड़ा 2 दिसंबर को भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर वहां से हुब्बाली आने वाला था. कई रिश्तेदार ने भी अलग-अलग शहरो से अपनी फ्लाइट बुक कर रखी थीं.
