क्या है राजस्थान में बेटे के शादी में ‘दूध पिलाई’ रस्म, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Doodh Pilai Ritual: राजस्थान के भीलवाड़ा के बिजोलिया में सुरेश भादू की शादी में ‘दूध पिलाई’ रस्म का वीडियो वायरल हुआ. जिससे सोशल मीडिया पर परंपरा, निजता और गरिमा को लेकर बहस छिड़ गई

Doodh Pilai Ritual: राजस्थान की शादियां महलों की भव्यता को जीवंत कर देती हैं. समारोह इतने शानदार होते हैं कि सीधे किसी बॉलीवुड सेट से उठाए हुए लगें. इसी शाही ठाठ-बाठ के बीच एक पुरानी और बेहद निजी रस्म ने इन दिनों डिजिटल दुनिया में तूफान मचा रखा है, इसका नाम है ‘दूध पिलाई’. यह रस्म क्या है? शादी के लिए तैयार खड़े बेटे को उसकी मां बारात निकलने से ठीक पहले प्रतीकात्मक रूप से स्तनपान कराती है. स्थानीय लोगों के लिए यह मां का दिल को छू लेने वाला और भावुक आशीर्वाद है. जो उसे बचपन के प्यार और मां के पोषण की आखिरी निशानी देता है.

मगर, जहां एक ओर यह परंपरा मां के प्यार और स्नेह का प्रतीक है, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर बहस छिड़ गई है. इस विवाद की जड़ बना है भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया का एक वायरल वीडियो, जिसमें दूल्हा सुरेश भादू अपनी बारात निकलने से ठीक पहले अपनी मां से यह प्रतीकात्मक आशीर्वाद लेते हुए दिखाई देते हैं. एक वीडियो में सुरेश भादू को अपनी मां द्वारा प्रतीकात्मक रूप से अपने पल्लू के नीचे से दूध पिलाते हुए दिखाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!