अब ट्रेन से सीधा नासिक से शिरडी जा सकेंगे आप, रेल मंत्री ने बताया ट्रेन का पूरा रूट

रेलवे ने पुणे-नासिक-शिरडी का रेल रूट फाइनल किया है, जिससे साईनगर शिरडी डायरेक्ट जुड़ेगा. जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी, साथ ही शिरडी और नासिक जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा. उनका सफर आसान हो जाएगा

नई दिल्ली. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि पुणे-नासिक हाई-स्पीड रेल का नारायणगांव से गुजरने वाला पुराने एलाइनमेंट को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. विश्व प्रसिद्ध जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप की वजह से यह फैसला लिया गया है. यह अंतरराष्ट्रीय वेधशाला 31 देशों के वैज्ञानिक इस्तेमाल करते हैं. इस संबंध में विज्ञान एवं परमाणु ऊर्जा विभाग ने चेताया था कि इसके पास से रेल लाइन गुजरी तो रेडियो तरंगों में खराबी आएगी और प्रोजेक्ट खराब हो जाएगा. अब नया रूट फाइनल हुआ है.

उन्‍होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार और सभी जनप्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा के बाद नया रूट फाइनल हुआ है, जो इस प्रकार है. नासिक-साईनगर शिरडी (डबल लाइन की डीपीआर तैयार), साईनगर शिरडी-पुणतंबा जंक्शन (डबलिंग को 240 करोड़ रुपये मंजूर), पुणतंबा-निमलाक (80 किमी डबलिंग पूरी), निमलाक-अहिल्यानगर (6 किमी डबलिंग चल रही) है. अहिल्यानगर-पुणे (133 किमी नई डबल लाइन, चाकन इंडस्ट्रियल एरिया कवर), 8,970 करोड़ रुपये लागत आएगी. इसका डीपीआर हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!