Air Bus Solar Radiation & Software Upgradation: एयरबस में पिच डाउन की घटना के बाद यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने एयरवर्दीनेस डायरेक्टिव (एडी) जारी की थी, जिसके बाद तमाम एयरलाइंस द्वारा ऑपरेट किए जा रहे एयरबस A-320 सीरीज के प्लेन्स को सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के लिए ग्राउंड कर दिया था. EASA के एडी के आधार पर डीजीसीए ने एयरबस के 338 के प्लेन्स ग्राउंड कर दिए हैं. इन प्लेन्स के अपडेशन का क्या है अपडेट, जानें यहां.
Air Bus Solar Radiation & Software Upgradation: सोलर रेडिएशन की वजह से एयरबस की फ्लाइट्स में लगा रोड़ा अब लगभग हट चुका है. डायक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. अपडेट के तहत, तीनों एयरलाइंस ने अपने सभी ऑपरेशन एयरबस एयरक्राफ्ट के सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम पूरा कर लिया है. वहीं, जिन एयरक्राफ्ट्स का अपग्रेडेशन अभी तक बाकी है, वह अंडर मेंटिनेंस हैं.
उल्लेखनीय है कि यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने हाल ही में एक इमरजेंसी एयरवर्थीनेस डायरेक्टिव जारी किया था, जिसके आधार पर डीजीसीए ने एयरबस A318, A319, A320 और A321 प्लेन्स के लिए मैंडेटरी मोडिफिकेशन लागू किया है. इसका मकसद सुरक्षा से जुड़ी संभावित तकनीकी दिक्कतों को दूर करना और उड़ानों को पूरी तरह सुरक्षित बनाए रखना था. 29 नवंबर 2025 को देर इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी-अपनी रिपोर्ट डीजीसीए को सौंप दी है.
