लोन वाले, फ्लैट वाले, कोचिंग वाले, सब एक झटके में हो जाएंगे ब्लॉक, करना होगा बस एक SMS

अनचाहे स्पैम कॉल्स से परेशान हैं? जानिए DND एक्टिवेट, कॉल ब्लॉकिंग के आसान तरीकों से कैसे आप अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं और स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं.

आज के डिजिटल युग में फोन कॉल आम बात हैं, लेकिन इसके साथ ही स्पैम कॉल्स भी तेजी से बढ़ रही हैं. ये कॉल्स अक्सर हमें परेशान करती हैं, हमारी निजी जानकारी मांगती हैं या फर्जी ऑफर्स देकर धोखा देने की कोशिश करती हैं. अगर आप भी बार-बार अनचाहे कॉल्स से परेशान हैं, तो हम बताएंगे कि कैसे आप स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं और अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं. ‘सर, पर्सनल लोन चाहिए?’ ‘मैम, फ्लैमिली के लिए 3 BHK देख रहे हो?’ इस तरह की कॉल आमतौर पर सभी को आती है. लेकिन अब अच्छी खबर ये है कि ये सारी बकवास कॉल्स सचमुच बंद हो सकती हैं वह भी सिर्फ एक मैसेज या एक ऐप से. दरअसल TRAI ने ऐसा जादू किया है कि अब आप खुद चुन सकते हो कौन-सी स्पैम कॉल आए और कौन-सी ना आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!