Name Chanting In Bed: नाम जाप किसी भी समय और जगह किया जा सकता है, यहां तक कि बिस्तर पर भी, लेकिन गुरु मंत्र या वैदिक मंत्र के लिए सही आसन, शुद्धि और नियम जरूरी हैं. भाव और भक्ति के साथ सही तरीके से किया गया जाप आध्यात्मिक शक्ति और मन की शांति बढ़ाता है
Name Chanting In Bed: नाम या मंत्र जाप हमारे आध्यात्मिक जीवन का अहम हिस्सा हैं. यह न केवल मन को शांति देता है, बल्कि हमारी एकाग्रता और आंतरिक ऊर्जा को भी बढ़ाता है. अकसर लोग सोचते हैं कि इस पवित्र क्रिया को करने के लिए खास समय, जगह या नियमों का पालन करना जरूरी है. इसी बीच सबसे आम सवाल यह उठता है कि क्या हम बिस्तर पर बैठे हुए ही नाम या मंत्र जाप कर सकते हैं. सदियों से संत और योगी नाम-जाप को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते आए हैं, और उनके अनुभव बताते हैं कि यह क्रिया भाव और मन की शुद्धि पर निर्भर करती है, न कि केवल हमारे आसन या शरीर की स्थिति पर. हालांकि, कुछ विशेष मंत्रों जैसे गायत्री, महामृत्युंजय या बीज मंत्र के लिए नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है. इन मंत्रों का सही तरीके से जाप करने पर ही जीवन में उसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं. इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि नाम और मंत्र जाप में अंतर क्या है, बिस्तर पर बैठकर किस प्रकार का जाप किया जा सकता है और किन परिस्थितियों में नियम का पालन जरूरी है. इससे आपको अपने आध्यात्मिक अभ्यास में सही दिशा चुनने में मदद मिलेगी और आप बेहतर तरीके से मन और आत्मा को शुद्ध कर पाएंगे.
नाम जाप और बिस्तर पर बैठने का संबंध-नाम जाप जैसे राम-राम, राधा-कृष्ण, शिव-शिव, हरे कृष्णा आदि किसी भी समय और जगह किए जा सकते हैं. शास्त्र और संतों का मानना है कि भगवान का नाम जपने के लिए किसी विशेष स्थान या शुद्धि की आवश्यकता नहीं होती. इसलिए चाहे आप थके हों, यात्रा कर रहे हों या बिस्तर पर हों, नाम जप करने में कोई बाधा नहीं है.
