कभी लॉरेंस बिश्‍नोई के लिए गर्दन कटवाने को था तैयार, अब दे रहा धमकी, जानें गैंगस्‍टर शहजाद भट्टी की जन्‍मकुंडली

Pakistani Gangster Shahzad Bhatti: पाकिस्‍तानी गैंगस्‍टर शहजाद भट्टी का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में है. यह वही गैंगस्‍टर है जो दुबई में बैठकर भारत में हाईप्रोफाइल अटैक करवाता है. अब उसे लॉरेंस बिश्‍नोई के भाई अनमोल बिश्‍नोई को धमकी दी है. इसके बाद NIA कोर्ट ने अप्रत्‍याशित कदम उठाते हुए हेडक्‍वार्टर में ही अदालत लगाई.

Pakistani Gangster Shahzad Bhatti: पाकिस्तान में जन्मा और दुबई में बैठकर दुनिया भर का अपराधी नेटवर्क चलाने वाला गैंगस्टर शहजाद भट्टी आज भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है. उसका नाम 2024 के बाद अचानक भारत में सुर्खियों में आया, लेकिन उसके अपराधों की परतें कई देशों की सीमाओं को लांघती हैं. कुख्‍यात गैंगस्‍टर पाकिस्तान, दुबई, कनाडा, अमेरिका और भारत तक. भट्टी सिर्फ एक गैंगस्टर नहीं, बल्कि सीमा-पार चलने वाले संगठित अपराध, डिजिटल आतंकवाद, हथियारों की तस्करी और नफरत फैलाने वाली साजिशों का केंद्र बन चुका है

अक्टूबर 2024 में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा तूफान आया, जब एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की भीड़भाड़ वाले इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती दावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो एक बड़ा खुलासा हुआ. मुख्य आरोपी जीशान अख्तर को देश से बाहर भागने में शहजाद भट्टी ने मदद की थी. यह जानकारी सामने आते ही एजेंसियों को समझ आ गया कि यह सिर्फ गैंगवार नहीं, बल्कि पाकिस्तान से चल रहे बड़े खेल का हिस्सा है. भट्टी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कुख्यात फारुख खोकर गैंग का अहम सदस्य माना जाता है और दुबई में बैठकर अपना पूरा नेटवर्क चलाता है. हवाला, सुपारी, धमकी, हथियार और सोशल मीडिया के जरिए डिजिटल खौफ फैलाना, ये सब उसकी पहचान का हिस्सा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!