ना ऑल आउट ना ऑडोमस की जरूरत, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर, IIT के लड़कों ने खोजा अचूक उपाय

IIT दिल्ली के प्रोफेसर जावेद शेख की टीम ने मॉस्किटो-रिपेलेंट डिटर्जेंट बनाया है. ये एक ऐसा डिटरजेंट है जो मच्छरों को भगाने वाले लिक्विड्स का छुटकारा कर देगा. इस मच्छर भगाने वाले डिटर्जेंट का सफल प्रयोग हो चुका है. ये मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों को कपड़ों से दूर रखेगा.

नई दिल्ली. अब कपड़े धोने का डिटर्जेंट सिर्फ दाग नहीं हटाएगा, बल्कि मच्छरों को भी दूर भगाएगा. IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने एक अनोखा मॉस्किटो-रिपेलेंट डिटर्जेंट विकसित किया है जो मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों को कपड़ों के पास फटकने नहीं देगा. यह डिटर्जेंट पाउडर और लिक्विड दोनों रूपों में उपलब्ध होगा और आम डिटर्जेंट की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकेगा.

शोध टीम के प्रमुख प्रोफेसर जावेद शेख (टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग विभाग) के नेतृत्व में बने इस डिटर्जेंट में खास एक्टिव कंपाउंड्स मिलाए गए हैं जो कपड़े के रेशों में गहराई तक समा जाते हैं. ये कंपाउंड मच्छरों की सूंघने और स्वाद की क्षमता को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे वे कपड़ों को पहचान ही नहीं पाते और दूर रहते हैं. सबसे बड़ी खासियत यह है कि बार-बार धोने पर भी यह गुण खत्म नहीं होता; बल्कि हर धुलाई में दोबारा सक्रिय हो जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!