SSC MTS Havaldar Bharti 2025: एसएससी एमटीएस और हवलदार के 7,948 पदों पर भर्ती की घोषणा, कम हो गईं 73 वैकेंसी

SSC MTS Havaldar Bharti 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती की घोषणा की है. एसएससी ने सरकारी नौकरी का पुराना नोटिफिकेशन बदलकर कुछ पद कम कर दिए हैं.

नई दिल्ली (SSC MTS Havaldar Bharti 2025). कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है. एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है. आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब एमटीएस और हवलदार के पदों पर कुल 7,948 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. सीबीआईसी और सीबीएन के अंतर्गत हवलदार के कुल 1,138 पदों पर भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

इस लिस्ट को जारी करने के साथ ही एसएससी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पहले घोषित किए गए पदों की संख्या में मामूली बदलाव किया गया है. एसएससी की शुरुआती सूचना में पदों की संख्या 5,464 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 8,021 किया गया था. हालांकि, लेटेस्ट टेंटेटिव लिस्ट में 73 पदों की कटौती की गई है, जिससे कुल संख्या 7,948 रह गई है. उम्मीदवार वर्ग और वांछित पद के अनुसार जारी की गईं रिक्तियां चेक कर सकते हैं. इससे सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना आसान हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!