कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, गोल्डी ढिल्लन गैंग का गैंगस्टर गिरफ्तार, चीन से जुड़ा कनेक्शन

Kapil Sharma Cafe Firing News: कनाडा का सरे में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गोल्डी ढिल्लन गैंग के खासमखास को गिरफ्तार किया है. इस अपराधी के पास के कई हथियार मिले हैं.

Kapil Sharma News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कपिल शर्मा कैफे’ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा किया है. फायरिंग की साजिश रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग के खासमखास बदमाश बंधुमान सिंह सेखों उर्फ बंधु मान सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है. बंधुमान भारत का कनाडा बेस्ड हैंडलर था. वह घटना के समय गोल्डी ढिल्लों के सीधे संपर्क में था. उसके खिलाफ हत्या, फिरौती और हथियारों के कई मामले पहले से दर्ज हैं. पूछताछ में पता चला है कि कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट को टारगेट बनाने के पीछे फिरौती और दहशत फैलाने की मंशा थी

गिरफ्तारी के दौरान बंधुमान के पास से एक हाई-एंड चाइनीज PX-3 पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस का दावा है कि यह गिरफ्तारी गोल्डी ढिल्लों गैंग के क्रॉस-बॉर्डर मॉड्यूल को करारा झटका है. हथियारों की सप्लाई चेन, फंडिंग के स्रोत और टारगेट लिस्ट की जांच तेज कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, कनाडा से मिल रही फंडिंग और निर्देशों का पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है. दिल्ली पुलिस अब इंटरपोल के जरिए कनाडाई अथॉरिटी से भी संपर्क साधने की तैयारी में है. मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!