UP News: एक डिलीवरी बॉय को शादी करने का ऐसा चस्का लगा कि 4 दिन के अंदर-अंदर उसने दो शादी रचा ली. पहले एक शादी कर पत्नी को शहर ले गया. वहां हंसी खुशी सुहागरात मनाई. फिर कुछ काम का बहाना बनाकर गांव चला गया और एक और शादी कर ली.
प्रयागराज: जब कोई लड़की किसी से शादी के सपने सजोती है तो वो पूरा भविष्य प्लान कर लेती है. मगर, सोचिए पति की पहले से ही एक और पत्नी हो तो उस बेचारी पर क्या बीतेगी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां एक डिलीवरी बॉय को शादी करने का ऐसा चस्का लगा कि 4 दिन के अंदर-अंदर उसने दो शादी रचा ली. पहले एक शादी कर पत्नी को शहर ले गया. वहां हंसी खुशी सुहागरात मनाई. फिर कुछ काम का बहाना बनाकर गांव चला गया और एक और शादी कर ली. अब जब एक साल बाद दोनों पत्नियां आमने सामने आईं तो उनके होश उड़ गए. वो रोते- रोते थाने पहुंची और आपबीती सुनाई.
