25 KM ‘गल गया’ बर्फीला पहाड़, चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी, क्‍या आने वाली है आफत?

Hektoria Glacier अंटार्कटिका में 15 महीनों में 25 किमी पीछे खिसक गया, वैज्ञानिक इसे आधुनिक युग का सबसे तेज ग्लेशियर रिट्रीट मान रहे हैं, जिससे समुद्र स्तर बढ़ने का खतरा है.

मौसम में आ रहे बदलाव नई आफत की चेतावनी दे रहे हैं? अगर आपको अभी भी यकीन नहीं हो रहा तो अंटार्कटिका के हेक्टोरिया ग्लेशियर (Hektoria Glacier) को लेकर आया नया अपडेट पढ़ लीजिए. यह ग्‍लेश‍ियर सिर्फ 15 महीनों में लगभग 25 किलोमीटर पीछे चला गया है. यानी बर्फीले पहाड़ का लगभग 25 क‍िलोमीटर का ह‍िस्‍सा पिघल गया. इसे आधुनिक युग का सबसे तेज ग्लेशियर रिट्रीट कहा जा रहा है. साइंट‍िस्‍ट कह रहे क‍ि यह आने वाली आफत की ओर इशारा है.

हेक्टोरिया ग्लेशियर अंटार्कटिका के पूर्वी पेनिनसुला में है. ग्लेशियर का कुल क्षेत्र लगभग 300 वर्ग किलोमीटर था. लेकिन वैज्ञान‍िकों के मुताबिक जनवरी 2022 से मार्च 2023 के बीच यह लगभग 25 किलोमीटर पीछे चला गया. यह गिरावट इतनी तीव्र है कि नवंबर-दिसंबर 2022 में सिर्फ दो महीनों में लगभग 8 किमी ग्लेशियर गायब हो गया. अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी धीमी चीज कैसे इतनी तेजी से गायब हो सकती है? तो जवाब ग्लेशियर की ऊंचाई में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!