Indian Chaat Must Try: भारत और उनके स्ट्रीट-फूड से प्यार का कोई जवाब नहीं. भारत की गलियों में हर राज्य की अपनी अलग चाट कल्चर है, जो टेस्ट और फ्रेशनेस में बेमिसाल होती है. मिठास, खटास और मसालों के अनोखे मेल से बनी चाट हर फूडी के दिल को छू जाती है. अगर आप भी स्ट्रीट-स्नैक्स के शौकीन हैं और नई चाट रेसिपीज़ ट्राई करना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है. यहां हम भारत के अलग-अलग हिस्सों की 7 अनोखी चाट रेसिपीज़ के बारे में बताएंगे, जो ज़रूर ट्राई करनी चाहिए.बनारस की टमाटर चाट (Tamatar ki Chaat)-उत्तर प्रदेश के बनारस की टमाटर चाट अपने खट्टे-मीठे और तीखे स्वाद के लिए मशहूर है. यह चाट तवा पर घी, मसाले, गुड़, हींग और हर्ब्स के साथ बनाई जाती है. ऊपर से क्रश्ड पापड़ी, सेव और धनिया से गार्निश की जाती है. खट्टा-मीठा और तीखा स्वाद इसे हर स्ट्रीट फूड लवर की पहली पसंद बनाता है. बनारस की गलियों में यह चाट हर सुबह और शाम को लोगों का ध्यान खींचती है.बिहार की मुरी घुगनी चाट (Muri Ghugni Chaat)-बिहार की यह चाट बेहद आसान लेकिन टेस्टी होती है. कुरकुरी मुरमुरा, उबली हुई सफेद मटर, हरी चटनी और कटी हुई सब्जियों के साथ बनाई जाती है. इसमें कच्चा प्याज, हरी मिर्च, सरसों का तेल और धनिया डालकर इसे और भी टेस्टी बनाया जाता है. यह स्नैक हल्का, मसालेदार और टेक्सचर में परफेक्ट है.
