करवाचौथ की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 5 मार्केट, सस्ते दामों में मिलेगा हर आइटम, डिस्काउंट भी भरपूर

karwa Chauth 2025 cheap markets in Delhi: करवाचौथ की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. 10 अक्तूबर को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेंगी. पूजा-पाठ करेंगी. साथ ही इस दिन महिलाओं को भरपूर सजने का भी मौका मिलता है. ऐसे में इस त्योहार पर पूजा सामग्री से लेकर, मेकअप, साड़ी, गहने, डेकोरेशन सामग्री खरीदने की जरूरत पड़ती है. शॉपिंग मॉल्स, बड़े स्टोर, शॉप्स में ये सभी आइटम्स हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठता है. ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि शॉपिंग कहां से की जाए, ताकि सबकुछ कम खर्च में ही खरीद लें. चलिए आपको दिल्ली के कुछ ऐसे ही सस्ते मार्केट के बारे में बताते हैं,जहां आपको हर चीज एक ही जगह पर कम दामों और भारी छूट के साथ मिल जाएंगी. आप यहां बार्गेनिंग भी कर सकते हैं.दिल्ली-एनसीआर के टॉप 6 सस्ते मार्केट, करें जमकर करवाचौथ की शॉपिंगचांदनी चौक- दिल्ली के पुराने मार्केट में से एक है चांदनी चौक. यहां सौ साल पुरानी दुकानें हैं. करवाचौथ की शॉपिंग के लिए इससे बेस्ट मार्केट आपके लिए कोई नहीं हो सकता है. यहां आप मोलभाव भी कर सकते हैं. पूजा की सामग्री से लेकर सजने-संवरने, गहने, लहंगे, साड़ी, कपड़ा-लत्ता, चूड़ियां, डेकोरेशन के सामान आदि कम दामों में मिल जाएंगे. आप यहां अपनी मन-पसंदीदा आइटम्स की शॉपिंग जमकर कर लेंगे फिर भी जेब में पैसे बचे रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!