साउथ फिल्मों की टॉप हीरोइन ने सगाई रचा ली है. ये कोई और नहीं बल्कि श्रीवल्ली रश्मिका मंदाना हैं, जिन्हें लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ इंगेजमेंट कर ली है. दोनों ने 3 अक्टूबर 2025 में गुपचुप तरीके से सगाई की. हालांकि अभी तक इन खबरों को लेकर दोनों ने रिएक्ट नहीं किया है.2/11हालांकि सगाई की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा पुट्टपर्थी के सत्य साईं बाबा के मंदिर पहुंचे. जहां सबकी निगाहें उनकी उंगली की अंगूठी पर पड़ी. जिसे इंगेजमेंट रिंग ही बताया जा रहा है.3/11लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका मंदाना की ये पहली सगाई नहीं है. इससे पहले भी उनकी एक एक्टर से सगाई हुई थी और दोनों का तगड़ा अफेयर रहा था. लेकिन कुछ कारणों की वजह से रश्मिका मंदाना का शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया था.
