फूड डिलीवरी ऐप से खाना ऑर्डर किया हो. ऐप पर डिलीवरी बॉय का नाम सचिन या राहुल दिखा रहा हो और जब वह आए और आप उसके QR कोड पर पेमेंट करें तो उसका नाम कुछ और मिला हो? कुछ लोगों ने तो ऐसा अनुभव किया ही होगा. लेकिन, किसी के नाम से डिलीवरी हो और डिलीवरी करने वाला किसी और नाम का हो तो सिक्योरिटी को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है. इसी मुद्दे को लेकर पिछले दो दिन से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर एक पोस्ट काफी वायरल है, जिस पर अच्छी-खासी चर्चा भी हो रही हैसागर पलेजा नाम के व्यक्ति (@smartspendcode) ने X पर बताया कि उन्हें पिछली रात एक डिलीवरी के दौरान बहुत अजीब अनुभव हुआ. उनका ऑर्डर देर से पहुंचा, क्योंकि डिलीवरी बॉय को कई ऑर्डर एक साथ दिए गए थे. जब वह डिलीवरी बॉय आया, तो उसे (सागर को) लगा कि उसके मोबाइल ऐप पर लिखा नाम “अशोक राम” और सामने खड़ा व्यक्ति अलग-अलग हैं.
