IND vs PAK: ‘खेल से लेकर युद्ध के मैदान तक पाकिस्तान को हर जगह भारत के हाथों मुंह की खानी होगी, श्रीनगर में दीवाली जैसा माहौल

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपी वेद ने सोमवार को एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि चाहे वो खेल का मैदान हो या युद्ध का मैदान, पाकिस्तान को हर जगह मुंह की ही खानी पड़ती है. पाकिस्तान की किस्मत में जीत नहीं है. उसे हर जगह भारत के हाथों मुंह की ही खानी होगी.उन्होंने कहा कि एशिया कप के फाइनल में जिस तरह से भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, वो हम सभी लोगों के लिए खुशी का मौका है. यह हम सभी लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. सभी लोगों के चेहरे पर खुशी और उत्साह का माहौल है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया की जीत के बाद श्रीनगर में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिला है. टीम इंडिया की जीत को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. मुझे पूरा विश्वास है कि इसी तरह की खुशहाली देश के अन्य शहरों में भी देखने को मिली होगी. हमने नौवीं बार एशिया कप में जीत का खिताब अपने नाम किया है. यह हम सभी लोगों के लिए खुशी का मौका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!