‘कमाई पर थोड़ा असर पड़ेगा, लेकिन भारतीय फिल्में…’, डोनाल्ड ट्रंप के 100% मूवी टैरिफ पर डायरेक्टर का रिएक्शन

मुंबई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों में बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का फैसला किया है. इसकी अनाउंसमेंट ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. ट्रंप के इस फैसले से अमेरिकी में देखी जाने वाली विदेशी फिल्में की लागत काफी बढ़ जाएगी. ट्रंप के इस फैसले की आलोचना शुरू हो चुकी है. भारत के फिल्ममेकर्स को भी इससे बड़ा नुकसान होगा. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का अमेरिका में काफी बड़ा कारोबार है. वहां भारत की लगभग सभी बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं. वहां बहुत संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं. फिल्ममेकर बिजॉय नांबियार ने इस की आलोचना की है.बिजॉय नांबियार ने News18 को बताया कि डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से भारतीय फिल्ममेकर्स को संभावित आर्थिक झटका है. हालांकि, उन्होंने तर्क दिया कि भारतीय फिल्में अमेरिकी बाजार को प्राथमिक दर्शक मानकर नहीं बनाई जाती हैं. उन्होंने कहा, “यह एक कमी है, लेकिन हम उस बाजार के लिए फिल्में नहीं बनाते”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!