क्या है BSF का नया सिस्टम? जो दुश्मनों की उड़ा देगा नींद, कैसे करता है काम जानें सब

नई दिल्ली: भारत अब रक्षा क्षेत्र में एडवांस लेवल पर पहुंच रहा है. हवा से लेकर संदर और धरती पर अपनी मजबूती दिनों दिन बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में BSF ने एक नया सिस्टम लॉन्च किया है. दरअसल पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती 6,000 किलोमीटर लंबी सीमाओं की सुरक्षा में अब एक ऐसा तकनीकी हथियार जुड़ गया है, जिससे दुश्मनों की हर चाल पहले ही पकड़ में आ जाएगी. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोमवार को अपने मुख्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (GIS) से लैस नया कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम लॉन्च किया है. इसका नाम Decision Support System (DSS) रखा गया है. यह सिस्टम पाकिस्तान से घुसपैठ, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के हॉटस्पॉट पहले से ही चिन्हित कर लेगा और बॉर्डर के हर गतिविधि पर रियल टाइम नजर रखेगाBSF के डायरेक्टर जनरल दलजीत सिंह चौधरी ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि यह सिस्टम कमांडरों को फैसले लेने में बेहद मददगार साबित होगा. अब बॉर्डर पर तैनात जवानों को ऑपरेशन चलाने के लिए ‘कम्प्लीट ऑपरेटिंग पिक्चर’ यानी हर गतिविधि का पूरा नक्शा मिलेगा. इससे पाकिस्तान की नींद उड़नी तय है, क्योंकि BSF अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट तरीके से घुसपैठ और तस्करी की साजिशों का पर्दाफाश कर पाएगा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!