BREAKING: कपिल शर्मा को धमकी देने वाला बंगाल से गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से क्या कनेक्शन?

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है. आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है, जिसे वेस्ट बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार दिलीप चौधरी ने कपिल शर्मा को मेल भेजकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. इतना ही नहीं उसने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ बताने की कोशिश भी की. फिलहाल मुंबई पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी के असल में इन गैंग्स से कोई कनेक्शन हैं या यह सिर्फ डराने और पैसे वसूलने की चाल थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर हुई थीकपिल शर्मा लगातार टारगेट पर रहे हैं. शर्मा के कनाडा के सरे स्थित कैप्स कैफे पर एक महीने के भीतर दूसरी बार फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी थी. 7 अगस्त की इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा गया कि कपिल को पहले कॉल किया गया था, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया. इसके बाद कैफे पर हमला किया गया और चेतावनी दी गई कि अगर अब भी नहीं माना गया तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी. इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!