नहीं बन रही ‘ब्लैक वारंट 2’? विक्रमादित्य मोटवानी और नेटफ्लिक्स के बीच टकराव, स्क्रिप्ट पर बिगड़ी बात

मुंबई. विक्रमादित्य मोटवानी के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ इस साल जनवरी में रिलीज हुई. ऑडियंस और क्रिटिक्स ने फिल्म को खूब पसंद किया. सीरीज में जहान कपूर ने लीड रोल निभाया. मेकर्स ने सीरीज की सफलता को देखते हुए फरवरी 2025 में दूसरे सीजन की घोषणा की थ. फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होने की उम्मीद थी. हालांकि, सितंबर आते-आते चीजें प्लानिंग के मुताबिक नहीं चल पाई.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस क्राइम ड्रामा को एक बड़ा झटका लगा है. ब्लैक वारंट 2 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है क्योंकि विक्रमादित्य और नेटफ्लिक्स इंडिया के बीच रचनात्मक मतभेद हैं, जिसने पहले सीजन को स्ट्रीम किया था. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने मिड-डे को बताया कि नेटफ्लिक्स शो के टोन में बदलाव की मांग कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!