घर-घर पहुंचेगा देश का पहला AI बैंड ‘त्रिलोक’, प्रसार भारती ने की डील, वेव्स ओटीटी पर लोग उठा सकेंगे लुत्फ

नई दिल्ली: भारत का पहला एआई बैंड त्रिलोक आकाशवाणी, दूरदर्शन चैनलों और वेव्स ओटीटी (WAVES OTT) प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब श्रोताओं और दर्शकों तक पहुंचेगा. इसके लिए भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के साथ साझेदारी की है. हाल ही में बैंड ने ‘रूपं देहि’ नाम से एक भजन प्रस्तुत किया है, जो मां दुर्गा को समर्पित है और ‘अर्गलास्तोत्र’ से प्रेरित है. इस वीडियो में कोलकाता की दुर्गा पूजा झलकती है, जिसमें अनुष्ठान, दृश्य कला और एआई म्यूजिक का मेल है.इसके अलावा त्रिलोक ने गणेश आरती ‘सुखकर्ता दुखहर्ता’ को आधुनिक संगीत की परतों के साथ नए अंदाज में प्रस्तुत किया है, ताकि युवा श्रोताओं तक यह भक्ति गीत उनकी मूल भावना के साथ पहुंचे. यह कार्यक्रम पूरे देश में आकाशवाणी और दूरदर्शन चैनलों पर प्रसारित होंगे और डिजिटल दर्शकों के लिए WAVES OTT पर भी उपलब्ध रहेंगे. यह पहली बार है जब प्रसार भारती एआई आधारित बड़े स्तर पर तैयार कंटेंट को अपने नेटवर्क्स पर पेश करने जा रहा है, जिससे परंपरा और नवाचार का संगम करोड़ों दर्शकों-श्रोताओं तक पहुंचेगा.तकनीक और संस्कृति का मेलप्रसार भारती के सीईओसे यही रहा है कि भारतीय दर्शकों तक ऐसा कंटेंट पहुंचे जो नवीन, प्रासंगिक और संस्कृति से जुड़ा हुआ हो. कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के साथ यह साझेदारी दिखाती है कि तकनीक और कहानी कहने का मेल किस तरह प्रेरित कर सकता है, मनोरंजन दे सकता है और समाज को जोड़ सकता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!