रील का खलनायक असल जिंदगी में भी देशद्रोही?’, हिंदू सेना ने दिल्ली पुलिस से कहा- प्रकाश राज के खिलाफ हो FIR

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर प्रकाश राज फिर से विवादों के केंद्र में हैं. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत भेजी है. शिकायत में कहा गया है कि प्रकाश राज ने एक जनसभा में CAA और NRC के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया. उन्होंने NSA के तहत जेल में बंद आरोपियों को ‘समाज के सच्चे हीरो’ और ‘भविष्य के नेता’ बताया. विष्णु गुप्ता ने लिखा, “प्रकाश राज ने कहा कि ये जमीन सबकी है. कोई भी कहीं भी रह सकता है. यह बात गैरकानूनी घुसपैठियों को बढ़ावा देती है.” शिकायत में यह भी कहा गया है कि अभिनेता ने मुस्लिम समुदाय के कलाकारों को टारगेट करने की झूठी कहानी बनाई. उन्होंने बॉलीवुड का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार मुस्लिम लेखकों, कलाकारों और अभिनेताओं को प्रताड़ित कर रही है.बयान से दिल्ली में दंगे भड़काने की साजिश’हिंदू सेना ने दावा किया है कि प्रकाश राज की बातें सीधे दिल्ली में दंगे भड़काने की साजिश हैं. विष्णु गुप्ता ने मांग की है कि प्रकाश राज के खिलाफ देशद्रोह और धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में FIR दर्ज हो. उन्होंने कहा, “प्रकाश राज रील लाइफ में खलनायक हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी वो देश के खिलाफ काम कर रहे हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!