बहुत मेहनत की’, आदित्य नारायण ने मुंबई में अपने दम पर खरीदा साढ़े 10 करोड़ का घर, पिता से नहीं ली कोई मदद

नई दिल्ली. सिंगर आदित्य नारायण किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं. आदित्य नारायण ने साल 2020 में शानदार और लग्जरी 5बीएचके घर खरीदा, जिसके लिए उन्होने साढ़े 10.5 करोड़ रुपये चुकाए थे. हाल ही में सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कैसे घर खरीदा. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पिता उदित नारायण से उन्होंने कोई आर्थिक मदद नहीं ली थीआदित्य नारायण ने भारती और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर आदित्य नारायण ने अपने खूबसूरत घर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने एक बेहद खूबसूरत घर खरीदा है. मैंने बहुत मेहनत की और लंबे समय तक इंतजार किया, ताकि मैं मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद सकूं.’बस में बैठकर घर को निहारते हैं आदित्यउन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी मैं बस बैठकर अपने घर को निहारता हूं. 12 फीट ऊंची छत मुझे बहुत आकर्षित करती है, यह मुंबई जैसे शहर में एक लग्जरी है, जहां ज्यादातर घरों की छतें काफी नीची होती हैं. पहले मैं एक ऐसे घर में रहता था, जिसकी छत बहुत नीची थी’. बातचीत के दौरान हर्ष ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जिस घर की बात आदि कर रहे हैं, वो उसने पूरी तरह अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है. ये बताना जरूरी है क्योंकि जब आप किसी सेलिब्रिटी के बच्चे होते हैं, तो लोग अक्सर मान लेते हैं कि आपकी सारी उपलब्धियां आपको यूं ही मिल गई हैं.’

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!