Zubair Encounter : गोरखपुर दीपक मर्डर केस में एक्शन, जुबैर अहमद का एनकाउंटर, बिहार के इस जिले से निकला कनेक्शन

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात पशु तस्कर जुबैर अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया गया. जुबैर अहमद का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था. वह लंबे समय से पशु तस्करी के गिरोह का संचालन कर रहा था. पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलों का पर्दाफाश हुआ है. जांच में सामने आया है कि जुबैर अहमद का गिरोह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती और गोंडा जिलों से पशुओं को उठाता था. इन पशुओं को बिहार की सीमावर्ती इलाकों के रास्ते पश्चिम बंगाल तक पहुंचाया जाता था. पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम करता था और हर राज्य में इसके सहयोगी मौजूद थेगोपालगंज के मन्नू शाह से संबंधजुबैर अहमद को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायतें हुईं, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बचता रहा. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जुबैर अहमद का संबंध बिहार के सिवान जिले के कुख्यात अपराधी मन्नू शाह से था. मन्नू शाह पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है. बताया जाता है कि जुबैर अहमद, मन्नू शाह का दामाद था और उसी के नेटवर्क के सहारे इस अवैध धंधे को आगे बढ़ा रहा था. पुलिस का कहना है कि जुबैर अहमद की मौत के बाद पशु तस्करी के इस बड़े नेटवर्क को झटका लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!