भारतीय रेल प्रतिदिन हज़ारों लोगों के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा का एक अभिनव साधन बनी हुई है. इस विशाल रेल मार्ग पर होने वाली कई घटनाएं अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जो पोस्ट होते ही जंगल की आग की तरह फैल गया. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर विवाद का तूफ़ान खड़ा कर दिया है. इस वीडियो में ऐसा क्या दिखा, जिसने खूब हंगामा मचा दिया… यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा!दरअसल यह वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया रेलवे स्टेशन का है. यहां एक यात्री टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर धमाकेदार तरीके से पहुंचा, लेकिन तभी टिकट काउंटर पर एक ऐसी घटना घटी जिसने यात्री को सदमे में डाल दिया.इस घटना के बाद यात्री और एक महिला रेलवे कर्मचारी के बीच तीखी बहस हो गई. यात्री द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो क्लिप में, यात्री काउंटर पर टिकट क्लर्क से कम रिफंड मिलने की शिकायत करता दिख रहा है.
