Bareilly Violence: पेट्रोल वाली बोतल, पत्थर, कारतूस… हिंसा वाली जगह से पुलिस को क्या-क्या मिला?

बरेली हिंसा मामले में 8 लोग हुए गिरफ्तारशनिवार की दोपहर को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी की मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मौलानाके साथ सात और लोग हैं, जिन्हें जेल भेजा गया है. पुलिस ने यह भी बताया कि हिंसा संबंधित कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें सात में मौलाना तौकीर का नाम दर्ज है. पुलिस ने बताया कि मौलाना तौकीर ने बार-बार चकमा दिया है.पहले मौलाना को हिरासत में लिया गयापहले मौलाना को नजरबंद किया गया था. फिर उसे हिरासत में लिया गया और इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया. यह पूरा विवाद आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ है. मौलाना ने शुक्रवार रात एक वीडियो बयान जारी किया जिसमें बरेली में हुई झड़पों के आधिकारिक बयानों का खंडन किया और आरोप लगाया गया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है, जिससे वे अपने समर्थकों को संबोधित नहीं कर पा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!