Natural Ways To Reduce Stress: आज के जमाने में हर कोई तनाव (Stress) से जूझ रहा है. हर उम्र के लोग स्ट्रेस का शिकार हो रहे हैं. चाहें पढ़ाई का दबाव हो, ऑफिस का काम, परिवार की जिम्मेदारियां या पैसों की चिंता – हर कोई किसी न किसी वजह से तनाव से जूझ रहा है. अगर आप भी हमेशा किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं और मन बेचैन रहता है, तो जरूरत है कि आप समय रहते कुछ आसान उपाय अपनाएं, ताकि तनाव से राहत मिल सके. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनसे आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं.डीप ब्रीदिंग और मेडिटेशन – जब मन बहुत ज्यादा परेशान हो, तो सबसे आसान तरीका है कुछ देर गहरी सांस लेना. 5-10 मिनट तक आंखें बंद करके धीरे-धीरे लंबी सांस लें और छोड़ें. यह तरीका दिमाग को शांत करता है और तनाव को तुरंत कम करने में मदद करता है. साथ ही रोज 10-15 मिनट मेडिटेशन करना भी बहुत फायदेमंद होता है. इससे मन शांत होता है और नकारात्मक सोच धीरे-धीरे दूर होने लगती है.रोज अच्छी नींद जरूर लें – तनाव का एक बड़ा कारण अधूरी नींद भी होता है. जब हम पूरी नींद नहीं लेते, तो दिमाग थका हुआ रहता है और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन आता है. रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. कोशिश करें कि रोज रात को एक ही समय पर सोएं और सुबह एक तय समय पर उठें. इससे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक संतुलित रहती है और दिमाग तरोताजा महसूस करता है.
