चेहरे पर बर्फ लगाना फायदेमंद या नुकसानदायक? अधिकतर लोग रहते हैं कंफ्यूज, तुरंत जान लें हकीकत

Ice Therapy for Face: आजकल चेहरे पर बर्फ (Ice) लगाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. कई लोग मानते हैं कि बर्फ लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और दाग-धब्बे कम होते हैं. बर्फ लगाने से स्किन टाइट होती है और कई तरह के फायदे मिलते हैं. हालांकि कुछ लोग सोचते हैं कि बर्फ लगाने से चेहरे को नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि चेहरे पर बर्फ लगाना सही है या नहीं? जानते हैं कि चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे और नुकसान क्या हैं और इसे कैसे सही तरीके से इस्तेमाल करें.हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बर्फ लगाने से चेहरे की स्किन की सूजन कम होती है. जब आप बर्फ चेहरे पर लगाते हैं, तो ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे त्वचा की लालिमा और सूजन कम हो जाती है. इसके अलावा बर्फ लगाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरा चमकदार नजर आता है. बहुत से लोग बर्फ का इस्तेमाल मुंहासे या पिंपल्स के इलाज में भी करते हैं, क्योंकि यह त्वचा को ठंडक देता है और जलन को कम करता है.चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे होते हैं, लेकिन इसे गलत तरीके से या ज्यादा देर तक लगाने से नुकसान भी हो सकता है. सीधे बर्फ को बहुत देर तक लगाने से त्वचा को ठंड से जलन या नुकसान पहुंच सकता है. कुछ लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, उनके लिए बर्फ लगाना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है और लालिमा, खुजली या रूखापन बढ़ सकता है. इसके अलावा अगर आपकी त्वचा में कोई खुला घाव हो तो बर्फ लगाने से संक्रमण का खतरा भी हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!