पाइनऐप्पल एक स्वादिष्ट और रसदार फल है, जो विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसकी खट्टे-मीठे स्वाद और कई स्वास्थ्य लाभों के कारण लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग पाइनऐप्पल को काटने से घबराते हैं, क्योंकि इसकी मोटी और कांटेदार छिलका देख कर लगता है कि इसे काटना मुश्किल काम है.अगर आपने ऑनलाइन पाइनऐप्पल मंगवाया है और सोच रहे हैं कि इसे घर पर आसानी से कैसे काटें, तो बस थोड़ी सी ट्रिक अपनाकर आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं. सही तरीके से काटने से न सिर्फ समय बचेगा बल्कि फल का मीठा और ताजा स्वाद भी बना रहेगा.सबसे पहले पाइनऐप्पल को अच्छे से धो लें. धोने से फल की सतह पर लगी गंदगी या केमिकल साफ हो जाते हैं. अब एक बड़ी और तेज धार वाली चाकू और कटिंग बोर्ड तैयार कर लें. पाइनऐप्पल को बोर्ड पर सीधा खड़ा करें और सबसे पहले उसके ऊपर का पत्तेदार हिस्सा और नीचे का सख्त हिस्सा काट दें. इससे फल को स्थिरता मिलती है और काटने में आसानी होती है.अब फल को सीधा खड़ा करके ऊपर से नीचे की ओर छिलका काटना शुरू करें.चाकू को हल्का-सा अंदर की ओर रखकर पाइनऐप्पल का मोटा छिलका स्लाइस की तरह धीरे-धीरे हटाएं.ध्यान रहे कि पीले गूदे वाला हिस्सा ज्यादा न कटे, ताकि फल का स्वाद और जूस बना रहे.छिलका हटाने के बाद पाइनऐप्पल पर छोटे-छोटे गोल भूरे रंग के धब्बे नजर आएंगे, जिन्हें आंखें या “आइज़” कहा जाता है. इन्हें चाकू की मदद से तिरछा काटकर निकालें. एक ट्रिक ये है किइन धब्बों को स्लैंटेड कट में लाइन से काटें, ताकि ज्यादा गूदा खराब न हो और पाइनऐप्पल भी सुंदर दिखे. जब सारे धब्बे निकल जाएं तो आपका फल पूरी तरह से साफ हो जाएगा और खाने के लिए तैयार होगा.
