बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 30 साल से अधिक के शानदार करियर में एक और मील का पत्थर हासिल किया है. हाल ही में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए उनके पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया. यह क्षण न केवल शाहरुख के अभिनय कौशल का उत्सव था, बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक गर्व का पल था. लेकिन इस समारोह में एक और चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वो है शाहरुख खान का स्टाइलिश लुक, खासकर उनके दाहिने कान में पहनी गई रिंग. इस पियर्सिंग स्टाइल ने सबका ध्यान खींचाशाहरुख खान, जिन्हें उनके आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल स्टाइल के लिए जाना जाता है, उन्होंने इस बार अपने लुक में एक नया प्रयोग किया. उनकी रिंग्स ने न केवल उनके व्यक्तित्व को और निखारा, बल्कि पुरुषों के लिए ईयर पियर्सिंग को एक स्टाइलिश ट्रेंड के रूप में फिर से लोकप्रिय बना दिया.
