Bigg Boss Contestants: किसी ने फेंका पेशाब तो किसी ने उठाया चाकू…10 कंटेस्टेंट जो लड़ने के चक्कर में हुए OUT

Bigg Boss Contestants: बिग बॉस के इतिहास में कई बार खूब भयंकर झगड़े हुए हैं. इतना क्लेश की कंटेस्टेंट आपा खो बैठे और हाथ तक उठा दिया. कई बार टास्क के दौरान तो कभी बार आपस में लड़ाई के दौरान. मगर बिग बॉस का हिंसा करने पर सख्त नियम है कि वह कंटेस्टेंट को ऐसा करने पर घर से निकाल देते हैं. ऐसा ही कई दफा हुआ है. चलिए बताते हैं ऐरे 10 कंटेस्टेंट जिन्हें मार पिटाई करने के चलते घर से निकाल दिया गया.1. समीर सोनी और डॉली बिंद्रा: बिग बॉस हाउस में डॉली की श्वेता संग काफी लड़ाई हुई थी. दोनों के बीच बचाव करने समीर सोनी आए तो उनकी लड़ाई भी डॉली से हो गई थी. दोनों के बीच झड़प भी देखने को मिली थी, जिसके बाद दोनों को बिग बॉस ने उन्हें घर से जाने को कहा था.2. पूजा मिश्रा भी इस लिस्ट में हैं जिन्होंने सिद्धार्थ भारद्वाज को धक्का मारा था. इस हिंसक अंदाज के चलते उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था.. गौहर खान और कुशाल टंडन ने बिग बॉस 7 में खासा सुर्खियां बटौरी थीं. गौहर तो विनर भी बनी थीं. लेकिन कुशाल को एंडी को गर्दन से पकड़ने के चलते घर से बाहर होना पड़ा था. हालांकि फिर उनकी वापसी भी हुई थी.4. एजाज खान ने बिग बॉस 8 में हिस्सा लिया था. उनकी अली कुली मिर्जा के साथ भयंकर लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद उन्हें घर से बाहर होने के लिए कहा गया था.5. स्वामी ओम का सीजन भी काफी दिलचस्प और हिट रहा था. बिग बॉस 10 में उन्होंने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हुआ ये था कि एक टास्क के दौरान फीमेल कंटेस्टेंट बानी जे और रोहन पर उन्होंने पेशाब फेंक दिया था. जिसके बाद उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था.6. प्रियंका जग्गा बिग बॉस के इतिहास की सबसे विवादित हस्तियों में से एक हैं. जिन्हें सलमान खान ने भी जमकर सुनाया था. एक बार उन्होंने शो में लोपा मुद्रा और मनु पंजाबी की दिवंगत मां के बारे में बेहूदा बातें कही थी. जिसके बाद वीकेंड के वार पर सलमान ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था.7. सिर्फ लड़के ही नहीं, फीमेल कंटेस्टेंट भी फाइट के चलते घर से बाहर हुई हैं. जैसे मधुरिमा तुली. उनकी विशाल आदित्य सिंह के साथ तगड़ी लड़ाई हुई थी. जिसके बाद उन्होंने तवे से उनपर वार किया था. इस वजह से उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा था.8. विकास गुप्ता की बिग बॉस 14 में अर्शी खान के साथ कभी नहीं पटी. एक बार तो लड़ाई के बाद उन्होंने अर्शी को स्विमिंग पूल में फेंकने की कोशिश की. इस अग्रेसिव नेचर की वजह से उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था.9. अफसाना खान ने बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था. उन्होंने शो में खुद को ही चाकू उठाकर मराने की कोशिश की थी. इसके बाद शो छोड़ने के लिए मेकर्स ने कहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!