Bigg Boss 19: तान्या की बातें सुन गौरव-नीलम का हुआ भेजा फ्राई, लंदन के बिस्कुट, दिल्ली की दाल, बच्चों के देखा है ये सपना

नई दिल्ली. बिग बॉस 19 का 30वां दिन ड्रामा से भरपूर रहा. घर में जहां लड़ाई झगड़ देखने को मिला. वहीं, नेहल के वोट के बाद, टीम शहबाज को इस हफ्ते के लिए इम्युनिटी दे दी गई. वहीं, 31 दिन आते-आते घर में लड़ाई, झगड़े से लेकर दोस्ती और तान्या मित्तल के शाही शौक वाले किस्से एक बार फिर सुनने को मिले. इन किस्सों ने जहां गौरव खन्ना और नीलम गिरी का भेजा फ्राई कर दिया. वहीं, दर्शकों को भी खूब हंसायातान्या मित्तल अपने रईसी के किस्से घरवालों को सुनाती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने होने वाले बच्चों के लिए देखे सपने और लंदन के बिस्कुट से लेकर दिल्ली की दाल के ऐसे राज खोले कि जहां गौरव हैरान हो गए. वहीं, नीलम तंज कसते हुए कहने लगी कि तो मेरे से दोस्ती तोड़ दे.तान्या ने बताया अपने होने वाले बच्चों के लिए सपनातान्या गार्डन एरिया में बैठी थीं और उनके ठीक सामने गौरव और मृदुल बैठे थे. बातचीत शुरू हुई तो तान्या ने गौरव को अपना सपना बताया, जो उन्होंने अपने एक्स के साथ शेयर भी किया था. तान्या बताती हैं, ‘तो मेरा ऐसा सपना है कि जब मेरे बच्चे होंगे तो जैसे मुझे बहुत लग्जरी का शौक है तो मैं जैसे मेरे पीएसओ है तो मेरे बच्चे पैदा होंगे. उनके भी एक-एक पीएसओ और ड्राइवर रख दूंगी. तो अब सोचो मेरे बच्चे सोकर उठे हैं.फिर उनको बेडरूम से किचन तक जाना है तो वो अपने पास वाली बेल दबाए. फिर उनके लिए छोटी-छोटी कार आएंगी. वो उस कार मेंकूद जाएंगे और एक ड्राइवर रिमोट कंट्रोल से गाड़ी चलाएगा कि वो बेडरूम से किचन तक जा रहे हैं तो उनके पास उनका पर्सनल ड्राइवर और गाड़ी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!