नई दिल्ली.अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर ‘जॉली एलएलबी 3’ की पांचवे दिन की कमाई में भी कुछ खास उछाल नहीं आया है. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने मंगलवार को भी ठीक ठाक कलेक्शन किया है.फिल्म धीमी रफ्तार से 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है.अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ धीरे-धीर आगे बढ़ रही है. रिलीज के पांचवे दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में कोई खास इजाफा देखने को नहीं मिला है. फिर भी जॉली LLB 3 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में जुटी है. रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म को ऑडियंस का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला लेकिन वीकेंड के बाद से कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही हैं.
