त्योहारी सीजन का तोहफा, इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के दामों में बड़ी कटौती, 22 सितंबर से एसी और डिशवॉशर होंगे सस्ते

नई दिल्ली. सरकार के जीएसटी सुधारों का असर अब साफ दिखने लगा है. अब कंपनियों ने जीएसटी की दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों को देने का फैसला किया है. कारों से लेकर एफएमसीजी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम घटाने का फैसला किया है. अब त्योहारी सीजन से पहले इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. एयर कंडीशनर और डिशवॉशर की कीमतें 22 सितंबर से 8,000 रुपये तक घट जाएंगी, जिससे खरीदारी का मजा दोगुना हो जाएगा.एसी और डिशवॉशर पर बड़ी राहतदेश की प्रमुख कंपनियों ने रूम एयर कंडीशनर की कीमतें 4,500 रुपये और डिशवॉशर की कीमतें 8,000 रुपये तक कम कर दी हैं. यह नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी. जीएसटी परिषद ने हाल ही में इन प्रोडक्ट्स पर टैक्स 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया था. इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा. कंपनियों का मानना है कि नवरात्र और आने वाले त्योहारों के मौसम में बिक्री में जोरदार उछाल आएगा.कंपनियों ने पेश की नई प्राइस लिस्टवोल्टास, डाइकिन, गोदरेज, पैनासोनिक, हायर और एलजी जैसी दिग्गज कंपनियों ने नई प्राइस लिस्ट जारी कर दी है. गोदरेज ने अपने कैसेट और टावर एसी की कीमतें 8,550 से 12,450 रुपये तक घटाई हैं. डाइकिन ने 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 73,800 रुपये से घटाकर 68,020 रुपये कर दी है. एलजी ने अपने एंट्री लेवल 1 टन 3-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर 2,800 रुपये की छूट दी है, जबकि इसके 2 टन मॉडल पर 4,400 रुपये की कटौती की गई है. हायर और पैनासोनिक ने भी अपने इन्वर्टर और विंडो एसी मॉडल्स में 3,000 से 5,000 रुपये तक की कमी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!