India-US Trade Deal: कॉमर्स और इंडस्ट्रीज मंत्री पीयूष गोयल की अगुवाई में एक डेलिगेशन 22 सितंबर को ट्रेड टॉक के लिए अमेरिका का दौरा करेगा. कॉमर्स मिनिस्ट्री ने शनिवार को यह जानकारी दी. डेलिगेशन की इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच ट्रेड एग्रीमेंट पर चर्चा को आगे बढ़ाना है.मंत्री न्यूयॉर्क जाएंगे और उनके साथ मिनिस्ट्री में स्पेशल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल और दूसरे अधिकारी भी होंगे. अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस के अधिकारियों का एक दल 16 सितंबर, 2025 को भारत आया था. इस दौरान ट्रेड डील के अलग-अलग पहलुओं पर पॉजिटिव चर्चा हुई थी और इस बारे में प्रयासों को तेज करने का फैसले लिया गया था.
