नई दिल्ली: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रहाी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को वेनेजुएला को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर वेनेजुएला उन कैदियों और मानसिक संस्थानों के लोगों को वापस नहीं लेता, जिन्हें उसने कथित तौर पर अमेरिका भेजा है, तो “उसकी कीमत अकल्पनीय होगी.” वहीं खबर है कि यूएस सुरक्षा बलों ने वेनेज़ुएला से रवाना हुई एक और ड्रग-स्मगलिंग नाव पर हमला किया. हमले में नाव नष्ट हो गई.ट्रंप ने यह धमकी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दी. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन कैदियों की बात हो रही है और वेनेजुएला ने उन्हें किस तरह अमेरिका भेजा. ट्रंप ने सिर्फ इतना कहा कि अमेरिका उन्हें अब और बर्दाश्त नहीं करेगा और तुरंत बाहर चाहता है.
